तांबा के बर्तन में रखा पानी पीने के फायदे | Benefits of Drinking Water in Copper Vessel
Published on: December 30, 2022

तांबा एक उत्तम गुणों से युक्त धातु है | ताम्बे के बर्तन तथा पात्रो का उपयोग प्राचीन काल से किया जाता है | ताम्बा एक पवित्र धातु मानी जाती है जिसका धार्मिक कार्य में भी ताम्बा कलश पूजन के लिए प्रयोग होता है |  ताम्बे के बर्तनो का उपयोग हमारे लिए बहुत उपयोगी है |

वैज्ञानिको ने सिद्ध किया है कि ताम्बे के घड़े में रखा पानी प्राकृतिक रूप से शुद्ध हो जाता है हानिकारक तत्व विषाणु ( virus ) दूर हो जाते है | 

हमारे पूर्वज ताम्बे के बर्तनो का उपयोग पानी रखने के लिए करते थे | ये ताम्बे के बर्तन अलग-अलग प्रकार के होते है और इनके अलग अलग उपयोग होते है | घड़ा, लोटा, कलश, पूजन पात्रो आदि के रूप उपयोग किया जाता है |

Copper Vessel Water

ताम्बे के बर्तन में रखा पानी पीने के फायदे 

तांबा एक ऐसी धातु है जो हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद है |

ताम्बे के बर्तन में पानी भरा होता है तो ये शुद्धिकरण का काम करता है यह सभी बेक्टेरिया, मोल्ड और कवक को मार सकता है जो हमारे शरीर के लिए हानिकारक होता है ये हमारे शरीर में पीएच को संतुलित रखने में मदद करता है | 

Also Read: पूजा क्या है? 

Benefits of Copper Vessel Water

हमारे आयुर्वेद में कहा गया है कि – 

ताम्बे के बर्तन में पानी पीने से त्रिदोष (कफ, पित्त, वात) को संतुलित करने में सहायता मिलती है |

  1. ताम्बे के बर्तन में पानी पीने से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार होता है | 

2. ताम्बे के बर्तन में पानी पीना हमारी त्वचा के लिए अच्छा होता है |

3. ताम्बे के बर्तन में पानी पीने से पाचन क्रिया बेहतर होती है और पेट की सूजन को कम करता है, हानिकारक बेक्टेरिया को मारता है |

4. यह किडनी और लीवर दोनों को लाभ पहुँचता है |

5. यह उच्च रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायता करता है |

6. ताम्बे के बर्तन में रखा हुआ पानी पीने से ताजा और हल्का महसूस होता है |

Healthy Body _ Hindu Sanskriti

7. ताम्बे का पानी मोटापा कम करने में सहायक है और पाचन तंत्र को ठीक करता है | 

8. कॉपर को एंटी बैक्टीरियल, एंटी इंफ्लामेटरी और एंटी वायरल गुणों से जाना जाता है ये गुण घावों को भी तेजी से भर देते है | ये प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत बनता है |

9. ये नयी कोशिकाओं को बनाने में भी मदद करता है |

10. तांबा सूजन वाले जोड़ो के दर्द को कम करने में मदद करता है इसमें हड्डियों को मजबूत करने वाले गुण होते है |

11. ताम्बे के बर्तन में पानी पीने से आपकी त्वचा चिकनी और चमकदार दिखती है और ताम्बे का पानी पीने से हड्डियाँ मजबूत होती है तथा ये आपके स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है |

12. शुद्ध ताम्बे से बने बर्तन में रखा पानी पीने सामान्य तापमान पर ही अधिक लाभदायी होता है | फ्रीज़ एवं अधिक गर्म पानी लाभ नहीं पहुंचते | 

13. आज कल कॉपर बॉटल का प्रयोग तेजी से बढ़ रहा है सभी को ताम्बे के बर्तन में रखे पानी को पीने का लाभ उठाना चाहिए |