जानिए चूड़ियाँ पहनने के वैज्ञानिक कारण
चूड़ियाँ क्या होती है?
चूड़ियाँ भारतीय नारी का पारम्परिक गहना है | चूड़ी नारी की कलाइयों में पहने जाने वाला प्रमुख अलंकरण है | यह भारतीय नारी की सोलाह श्रृंगार में प्रमुख माना जाता है | चूड़ियाँ पहनने से नारी की सुंदरता कई गुना बढ़ जाती है | चूड़ियाँ भारतीय संस्कृति में सुहाग की निशानी मानी जाती है | हिन्दू समाज में चूड़ियों को तोड़ना अपशगुन माना जाता है | चूड़ियाँ हमारे सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक है| चूड़ियों को कड़े, कंगन, पाटले, बांगड़ी के रूप से भी जाना जाता है | यह कई प्रकार की धातु सोना, चाँदी, लाख, कांच, हाथी दाँत, प्लास्टिक आदि से बनाई जाती है |
देश के विभिन्न भागो में अलग-अलग तरह की चूड़ियाँ पहनी जाती है जो वहाँ की संस्कृति की परिचायक है जैसे-
जयपुर की लाख की चूड़ियाँ
फ़िरोज़ाबाद की कांच की चूड़ियाँ
बंगाल की लोहा की चूड़ियाँ
गुजरात, राजस्थान की कुंदन चूड़ियाँ
Also Read : करवा चौथ क्या होता है और इसका महत्व क्या है?
लाल रंग सौभाग्य, ख़ुशी और दुल्हन के लिए एक नए सुखद जीवन की शुरुवात का प्रतीक है यह पति-पत्नी के प्रेम बंधन को मजबूत करता है | हरे रंग की चूड़ियाँ मांगलिक अवसरों पर भी पहनी जाती है जो खुशहाली का प्रतीक है |
हम चूड़ियाँ क्यों पहनते है?
शिशुओं में कलाई को मजबूत करने में चूड़ियाँ मदद करती है और माँ को बच्चे के विकास पर भी ध्यान देने में मदद करती है | चूड़ियाँ पहनने से रक्त परिसंचरण सुचारु रूप से होता है | चाँदी, सोना, ताम्बे आदि से बनी चूड़ियाँ पहनने से शरीर को अनेक लाभ मिलते है | ताम्बे के तार की जो चूड़ियाँ होती है | चूड़ियाँ पहनने से तन और मन प्रफुल्लित रहता है | चूड़ियों की खनक से सकारात्मकता का संचार होता है | यह शुभता का प्रतीक होता है | चूड़ियों पहनने से गर्भवती महिलाओं एवं शिशु के विकास में भी लाभ मिलती है |
Also Read: जानिए विभूति / भस्म लगाने के 7 लाभ
चूड़ियाँ पहनने के वैज्ञानिक कारण क्या होते है ?
चूड़ियाँ पहनने के पीछे बहुत सारे वैज्ञानिक कारण है जो इस प्रकार है –
- चूड़ियाँ हमारे ब्लड सर्कुलेशन लेवल को बनाये रखती है |
- काँच की चूड़ियों से उत्पन्न ध्वनि नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करती है |
- चूड़ियाँ पहनने के लाभ तभी मिल सकते है जब यह उत्तम कोटि की धातु से बनी हो | आर्टिफीसियल ( artificial) ज्वेलरी शरीर के लिए हानि दायक होती है |
- काँच, लाख, सोना, चाँदी आदि की बनी चूड़ियाँ शुभ मानी जाती है तथा लाभदायक भी होती है |
Also Read : जाने कर्ण छेदन और कर्ण आभूषण का महत्त्व