अंगूठी क्यों पहनते है? Why do People Wear Rings on their Fingers?
Published on: May 5, 2023
अंगूठी पहनने से क्या-क्या फायदे होते है_Hindusanskriti

जानिए अंगूठी क्यों पहनते है?

अंगूठी (Ring) क्या है?

हिन्दू भारतीय संस्कृति में नारी के सोलह श्रृंगार में अंगूठी को प्रमुख माना जाता है | अंगूठी एक गहना या आभूषण है, जिसे हाथों की उंगलियों में पहना जाता है। अंगूठी स्त्री और पुरुष दोनों धारण करते है। 

अंगूठी – सोना, चाँदी, ताम्बा व अन्य धातुओं की श्रेष्ठ मानी जाती है| 

आजकल फैशन के रूप में धातु, प्लास्टिक, लकड़ी, हड्डी, कांच, रत्न, आदि अन्य सामग्री का प्रयोग होता है। अंगूठी को छल्ला, मुद्रिका भी कहा जाता है | अंगूठी पहनने की परंपरा पुराने समय से चली आ रही है | शुद्ध धातुओं की बनी अंगूठी पहनने से कई लाभ होते है| विश्व के कई देशो में अंगूठी पहनने का चलन पुराने समय से चला आ रहा है|

अंगूठी क्यों पहनते है_Hindusanskriti

Also Read : बिछिया क्यों पहनते है? 

अंगूठी क्यों पहनते है?

अंगूठी पहनने से उंगलियों की सुंदरता बढ़ जाती है | अंगूठी पहनने से शारीरिक और मानसिक तनाव कम होता है, अंगूठी तन और मन दोनों को शांत रखने में मदद करती है | ज्योतिष की दृष्टि से अंगूठी पहनने से ग्रहो की दशा अनुकूल हो जाती है, बुरे प्रभाव दूर करने में भी सहायक होती है| बाई हाथ की तीसरी उंगली अनामिका में सगाई की अंगूठी पहनाई जाती है|   

अंगूठी प्रायः सोने की पहनी जाती है, जिससे स्वर्ण धातु के गुण हमारी उंगलियों के द्वारा पुरे शरीर पर सकारात्मक प्रभाव डालते है|   

आकर्षण के रूप में अंगूठी – 

मनुष्यो की कुंडलियों में जो दोष होते है उन्हें दूर करने के लिए अलग-अलग रत्न जड़ित अँगूठिया जैसे- हीरा, मोती, पन्ना, माणिक, पुखराज, आदि पहनी जाती है | रत्नो के सकारात्मक लाभ भी मिलते है | 

अंगूठी सौभाग्य का प्रतीक –

हमारे हिन्दू संस्कृति में सगाई रस्म में अंगूठी वर-वधु को पहनाने की प्रथा पुराने समय से चली आ रही है | अंगूठी पहनना शुभ-मंगलता  का प्रतीक है | अनामिका ( ring finger ) में सगाई की अंगूठी पहनी जाती है | यह प्रेम का प्रतीक है | विवाह अवसरों पर भी अंगूठी उपहार में दी जाती है | ये महिलाएँ और पुरुष द्वारा जीवन भर पहने जाने वाला मधुर स्मृति का गहना है |

फैशन उद्देश्य के लिए इस्तेमाल की जाने वाली अंगूठियां

अंगूठी को फैशन ज्वैलरी के तौर पर भी पहना जाता है | अंगूठी शादी, पार्टी, मांगलिक उत्सव में बड़े शौक से पहनने वाला आभूषण है |

Also Read : जाने कर्ण छेदन और कर्ण आभूषण का महत्त्व 

 

अंगूठी पहनना लाभदाई है_Hindusanskriti

अंगूठी पहनने से क्या-क्या फायदे होते है?

  • चाँदी में शीतलता का गुण होने से यह मन मस्तिष्क को शांत रखती है |
  • शुद्ध चाँदी की अंगूठी आपके मानसिक क्षमता को बढ़ाने में मदद करती है|
  • हाथों का सौंदर्य बढ़ने के साथ स्वस्थ की दृष्टि से भी अंगूठी पहनना लाभदाई  है|
  • बहुमूल्य रत्नों से जड़ित अंगूठी पहनने पर पुरे शरीर पर अच्छे प्रभाव दिखाई देते है| 
  • वहीं अनामिक उंगली में सोने की अंगूठी पहनने से संतान सुख की प्राप्ति होती है।
  • ताम्बे की अंगूठी धारण करने से शरीर में रक्त का प्रवाह सुचारु रूप से बना रहता है|
  • चाँदी की अंगूठी कई बीमारियां जैसे जोड़ो के दर्द, खांसी, आदि बीमारियों में सहायक होती है |
  • वैज्ञानिको ने सिद्ध किया है कि अंगूठी पहनने से सर्दी-जुकाम, मानसिक तनाव दूर करने में सहायता मिलती है|
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तर्जनी उंगली में सोने की अंगूठी पहनने से एकाग्रता बढ़ती है और राजयोग की प्राप्ति में सहायक माना जाता है।

Also Read : भारतीय संस्कृति में काजल का महत्व