माथे पर तिलक क्यों लगाना चाहिए?
तिलक लगाने का प्रचलन भारतीय हिन्दू समाज में प्राचीन समय से चला आ रहा है | हिन्दू धर्म में तिलक लगाने के बहुत महत्व है | तिलक हमारे हिन्दू होने की पहचान कराता है | हम तिलक भौंहो के बीच में मस्तक पर लगाते है जहाँ पर हमारा अंजना चक्र पाया जाता है जिसे हम अंतर्ज्ञान का चक्षु कहते है | तिलक प्रायः कुमकुम ( रोली ), हल्दी, चन्दन आदि से बनाये जाते है | चन्दन का तिलक मस्तक पर शीतलता देता है पवित्रता का आभास करता है, कुमकुम ( कंकु ) का तिलक सौभाग्य का प्रतीक है |
सभी स्त्री पुरुष मंदिरो, धार्मिक आयोजन, उत्सवों में तिलक अवश्य लगाते है | हम मंदिर जाते है तब तिलक लगते है | किसी का स्वागत करते है तब भी तिलक लगाया जाता है | हिन्दू धर्म में हमें रोज तिलक लगाने को कहा जाता है ये हमें बचपन से सिखाया जाता है कि हमें पूजा करनी चाहिए और तिलक लगाना चाहिए | तिलक लहाने से मुख मंडल की आभा कई गुणा बढ़ जाती है |
तिलक भारतीय संस्कृति का परिचायक है|
हिन्दू धर्म में चार वर्ण होते है जैसे – ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र आदि | जिनमे अलग-अलग रंग एवं चिन्हों का उपयोग किया जाता है | तिलक जाति सूचक होते है |
Also Read : जानिए आरती करने के पीछे के वैज्ञानिक,आध्यात्मिक और दार्शनिक महत्व
तिलक क्यों लगाया जाता है?
तिलक के कई फायदे होते है हिन्दू धर्म में तिलक लगाने को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है | अगर कोई यात्रा पर जा रहा हो या फिर शुभ कार्य के लिए जा रहा हो तो हम माथे पर तिलक लगाते है और आशीर्वाद देते है | जब कहीं पूजा पाठ ( मांगलिक कार्यों में ) होती है तो तिलक अवश्य लगाया जाता है | पूजा पाठ में तिलक का बहुत महत्व है | इसे हम एक तरह से भगवान का आशीर्वाद समझ सकते है |
तिलक कब और कैसे लगाना चाहिए?
तिलक हमारे मस्तक के बीचो बीच लगाया जाता है क्योंकि यहाँ पर हमारा आज्ञा चक्र होता है इसे गुरु चक्र भी कहा जाता है यही से हमारे पुरे शरीर की संरचना होती है हमारे शरीर में सात चक्र है जिनमे से आज्ञा चक्र सबसे महत्वपूर्ण चक्र है | तिलक को हम स्नान करने के बाद अपने इष्ट देव का ध्यान करके लगाते है |
Also Read : दीपक क्यों जलाते हैं?
हिन्दू को तिलक क्यों लगाना चाहिए?
तिलक हमारे माथे पर लगाया जाता है और ये शुभता का प्रतीक माना जाता है | हमें तिलक लगाने से बहुत फायदे मिलते है | तिलक लगाने से हमें प्रसन्नता का अनुभव होता है और ये हमारे आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है और हमारे कष्टों को भी दूर भी करता है |
हम जानते है कि तिलक शुभता का प्रतीक है | यह आज्ञा चक्र हमारे तीसरे नेत्र को जगाता है जब यह उत्तेजित होता है तब यह आपके सिरदर्द को कम करता है हमारे दिमाग को शांत करता है और तनाव से राहत दिलाता है |
Also Read: जानिए चूड़ियाँ पहनने के वैज्ञानिक कारण
तिलक लगाने का वैज्ञानिक महत्त्व
हमारी संस्कृति में जो तिलक लगाने की प्रथा प्राचीन काल से चली आ आ रही है वैज्ञानिक दृष्टि से भी उसके लाभ मिलते है | तिलक लगाने का तन-मन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है | तिलक लगाने से मन की एकाग्रता बहुत बढ़ जाती है मानसिक एकाग्रता बढ़ने से निर्णय लेने की क्षमता भी बढ़ जाती है |
प्रत्येक हिन्दू को तिलक लगाने से गौरव का अनुभव करना चाहिए |
तिलक लगाने के फायदे –
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तिलक लगाने से हमारे सारे पाप नष्ट हो जाते है |
- ऐसा भी कहा जाता कि तिलक लगाने से हमारा मन शांत रहता है और एकाग्रता बढ़ती है |
- हमारा शरीर भगवान् का एक पवित्र मंदिर है तो तिलक लगाना मन-मंदिर की शोभा बढ़ाता है|
- तिलक लगाने से हमें शांति का अनुभव होता है और हमारे अंदर कोई भी कठिनाइयों को पार करने की शक्ति मिलती है |
Also Read : तांबा के बर्तन में रखा पानी पीने के फायदे