नाक की बाली क्या होती है?
नाक की बाली, नोज पिन, नोज रिंग, नथ, नाक का काँटा, लोंग, आदि नामों से जाना जाता है | भारतीय संस्कृति में नारी के सोलह श्रृंगार में नाक में पहनने वाली नथ महत्वपूर्ण मानी जाती है | विवाह एवं धार्मिक उत्सव पर महिलाए इस सुहाग चिन्ह को श्रध्दा के साथ धारण करती है |
ये प्रायः सोना, चाँदी, हीरे, मोती, आदि से बानी होती है | ये विभिन्न आकर की होती है इसे पहनने से महिलाओ की सुंदरता कई गुना बाद जाती है | चेहरे पर लावण्यता छा जाती है | नोज पिन पहनने की परम्परा प्राचीन समय से चली आ रही है | अनेक शास्त्रों में वर्णित देवी स्वरूपों को नोज पिन पहने दर्शाया गया है |
हिन्दू संस्कृति में विवाह अवसर पर वधुएँ नोज पिन अनिवार्य रूप से पहनती है | आज के ज़माने में इसे फैशन ज्वेलरी की तरह पहना जाता है| नाक छिदवाना एक महत्वपूर्ण प्रथा है जो महिलाओ द्वारा अपनाई गई है|
नोज पिन (नाक की बाली) क्यों पहनते है?
नाक को छिदवाने के कई फायदे बताये गए है | नाक पर छेद करने से हमें कई लाभ होते है तथा हमारे तंत्र पर नकारात्मक प्रभाव डालने वाली शक्ति कम हो जाती है और नोज पिन पहनने से नारी के तन-मन पर अच्छा प्रभाव पड़ता है | महिलाओ की नाक में पहने जानी वाली नथ ( नोज पिन ) सौभाग्य की निशानी मानी जाती है |
नाक की बाली (नाक में नोज पिन) पहनने के क्या लाभ है ?
नाक हमारे छह इन्द्रिय अंगो में से एक है जो सिर्फ आपको सूंघने, सांस लेने में मदद नहीं करता बल्कि यह आपकी भावनाओ को भी नियंत्रित करता है | नोज पिन पहनने से महिलाओ का आत्मविश्वास बाद जाता है | नोज पिन पहनने के लाभ वैज्ञानिको द्वारा सिद्ध है |
नोज पिन चाँदी, सोना, या किसी भी धातु की पहन सकते है परन्तु सोने का उपयोग करना श्रेष्ठ होता है | नाक में छेद करवाने और नोज पिन पहनने पर जोर इसलिए दिया जाता है क्योकि यह अंडाशय को मजबूत करता है और महिला के कामुकता में सकारात्मक बदलाव आते है बच्चो के जन्म के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ आती है |
Also Read: पायल क्यों पहनते है?
सोने की नाक की बाली (नोज पिन) क्यों पहनी जाती है ?
सोने की नाक की बाली (नोज पिन) इसलिए पहनी जाती है क्योकि ये सबसे अच्छी धातु होती है इसमें गर्मी को अवशोषित करने के गुण होते है इसलिए नोज पिन सोने की पहनने की सलाह दी जाती है | नोज पिन का चुनाव मुख की आकृति के अनुसार किया जाना चाहिए |
नाक की बाली (नोज पिन) पहनने के वैज्ञानिक कारण
- महिलाओ में ये प्रजनन अंगो में सुधार करने में मदद करता है नकारात्मक प्रभाव डालने वाली शक्ति को कम करता है |
- यह साहस, उर्वरता और बुद्धि का भी प्रतीक है |
- इसे पहनने से श्वास संबंधी रोगों से लड़ने की शक्ति बढ़ती है।
- कफ, सर्दी-जुकाम आदि रोगों में भी इससे लाभ मिलते हैं |
- नाक में छेद करने से स्वास्थ सम्बन्धी समस्याओं से राहत मिलती है |
- नाक की बाली (नोज पिन)पहनने के लाभ तभी मिल सकते है जब यह उत्तम कोटि की धातु से बनी हो | आर्टिफीसियल ( artificial) ज्वेलरी शरीर के लिए हानि दायक होती है |