मानव जीवन का अस्तित्व भोजन (आहार ) पर निर्भर है | इसके विषय में हमारे वेदो में ऋषि-मुनियो ने कई नियम बताये है | प्राचीनकाल से हमारे सनातन धर्म में प्रकृति के अनुरूप भोजन करने की परंपरा रही है |
सूर्यास्त पूर्व भोजन करने के है कई फायदे –
आयुर्वेद के अनुसार –
मनुष्य को भोजन एक निश्चित समय पर दिन में बारह बजे के तक और सांयकाल सात बजे तक कर लेना चाहिए | प्रकृति और सूर्य का हमारे शरीर पर गहरा असर पड़ता है | भोजन चक्र और सूर्योदय व सूर्यास्त का गहरा संबंध है |
खान पान के तौर तरीको के संबंध में चिकित्सको का भी यही मत है शाम का भोजन ( dinner ) जल्दी सात बजे तक कर ही लेना चाहिए | देर रात्रि में भोजन करने पर शरीर में कब्ज और अजीर्ण हो जाता है | शरीर की संचित शक्तियाँ भी क्षय होती होती है |
आहार वैज्ञानिको के अनुसार –
मनुष्य को सोने से दो या तीन घंटे पूर्व हल्का, सात्विक भोजन कर लेना चाहिए | सूर्यास्त होने के बाद शरीर की जठराग्नि जो शरीर का भोजन पचाती है वह मंद हो जाती है |
पाचन शक्ति सूर्यास्त के बाद कमजोर होने से शरीर को पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिल पाती | सूर्य उदय होने पर कमल खिलता है और सूर्यास्त होने पर मुरझा जाता है | ठीक उसी प्रकार हमारा शरीर भी सूर्य से प्राप्त ऊर्जा से भोजन पचाता है |
जैन धर्म के अनुसार –
हमारे देश में जैन धर्म अनुयायी भी सूर्यास्त पूर्व भोजन करने की परंपरा का पालन करते है | सूर्यास्त पूर्व भोजन करने की मान्यता को स्वास्थ्य और जीवहिंसा से जोड़ते है | जैन धर्म में रात्रिभोज का निषेध है |
वैज्ञानिक दृष्टिकोण से –
भी रात्रि पूर्व भोजन हमारे शरीर के लिए हानिकारक है | रात्रि में बनाया गया भोजन में अदृश्य व सूक्ष्म जीव आसानी से प्रवेश कर जाते है | वह भोजन हमारे शरीर के लिए अच्छा नहीं होता है |
Also Read: जानिए विभूति / भस्म लगाने के 7 लाभ
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से –
भोजन उचित समय पर और संतुलित मात्रा में करने से शरीर को पर्याप्त ऊर्जा और स्वास्थ्य लाभ मिलता है | सूर्यास्त पूर्व भोजन करने पर कई बीमारियों से बचा जा सकता है | शरीर की पाचन क्रिया ठीक होने पर शरीर स्वस्थ और ऊर्जावान रहता है |
सूर्यास्त पूर्व भोजन करने से नींद भी पर्याप्त और गहरी आती है | सुबह मनुष्य तरोताजा और प्रसन्न रहता है | कहा गया है कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन निवास करता है | रात्रि भोजन मनुष्य के नींद के चक्र को प्रभावित करता है।रात्रि में भोजन करने पर मनुष्य को नींद देर से आती है | अनिंद्रा और तनाव जैसे रोगों को बढ़ावा मिलता है |
ह्रदय, मधुमेह, मोटापा जैसे रोगों में सूर्यास्त पूर्व भोजन करने से बहुत लाभ मिलते है |
प्राचीनकाल में हमारे ऋषि-मुनियो द्वारा भोजन (आहार) संबंधी नियम धर्म से जोड़कर बनाये गए है वे स्वास्थ्य और वैज्ञानिक दृष्टि से भी मनुष्य के अनुकूल है |
Also Read: तांबा के बर्तन में रखा पानी पीने के फायदे